रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज बाजार स्थित एक कटरे में खुली विशाल ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरो ने दीवार काटकर चोरी करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँची और तहकीकात में जुट गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज बाजार में रवि यादव के कटरे में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के आधार छपरा निवासी विशाल वर्मा पुत्र स्व0 गोरख वर्मा की आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की भांति विशाल वर्मा ने शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गये। शनिवार सुबह में बगल के दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखे कि आभूषण की दुकान में पीछे से दीवार काटा गया है। उसने आभूषण के दुकान के मालिक विशाल को सूचना दी। विशाल तुरंत मौके पर पहुँचे तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे का दीवार काटकर दुकान में घुस कर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया गया है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चोरों ने लकड़ी के काउंटर में रखा सामान चुरा ले गए।
दुकानदार ने इस संबंध में मौखिक सूचना के बाद रामकोला थाने में तहरीर दे दी है।पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी ।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…