News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: शरदकालीन गन्ना बुवाई किसान हित में सर्वोत्तम- सहायक निदेशक ओ0पी0 गुप्त  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 21, 2023  |  6:28 PM

283 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शरदकालीन गन्ना बुवाई किसान हित में सर्वोत्तम- सहायक निदेशक ओ0पी0 गुप्त   WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। शनिवार को रामकोला त्रिवेणी मिल चीनी मिल परिसर में शनिवार को शरदकालीन गन्ना गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शरद कालीन गन्ना बुवाई से लाभ व उसके साथ सहफसली खेती ,ट्रेंच विधि गन्ना बुवाई से लाभ सहित आदि से संबंधित जानकारियां दी गयी। गोष्ठी में गन्ना बोने की विभिन्न आधुनिक विधियों की प्रदर्शनी भी लगायी गई थी।

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश गन्ना विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि शरदकालीन गन्ना बुवाई से उपज में 20 से 25 प्रतिशत की बढोतरी हो जाती है।उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा कि अधिक उपज देने वाली सीओ 0118 , 13235, 9232 , कोसा 14201 ,सीओपी 9301,सीओ  98014 आदि की प्रमुख प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। गन्ने के साथ आलू ,लहसुन, प्याज, गोभी ,टमाटर, आदि सहफसली खेती को फोटोग्राफ दिखाकर विस्तार से समझाया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्ययन यात्रा के विषय में जानकारी दी । रामकोला चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान तथा वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना विकास डॉक्टर एस0 के0 त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना विकास के लिए चीनी मिल निःशुल्क ट्राइकोडर्मा,अनुदान पर कीटनाशक, कृषि यंत्रों पर अनुदान, अधिक उपज एवं अधिक चीनी पड़ता देने वाली प्रजातियांयो को कृषकों को दिया जा रहा है। किसानों से अपील किया की अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना ट्रेंच विधि से बोये। सहकारी गन्ना विकास समिति पंजाब के निवर्तमान चेयरमैन मनोज राय ने गन्ना विकास संस्थान गोरखपुर द्वारा आयोजित दक्षिणी भारत के यात्रा के लाभ को बताया। खेतान सोसायटी के निवर्तमान चेयरमैन विचित्र नारायण सिंह ने कहा कि चीनी मिल प्रेसमड कृषकों को उपलब्ध कराये तथा प्रेसमड ईट- भट्ठों पर जाने से रोका जाना चाहिए।

गोष्ठी में प्रगतिशील किसान लक्ष्मी प्रताप मल्ल ,राणा प्रताप राव,भानु प्रताप यादव, रवींद्र कुशवाहा ,विभूति कुशवाहा,श्रीराम कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह ,संतोष राय, दिलीप कुमार, राजेश राव सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और अच्छी प्रजाति की गन्ना बोने की अपील किया। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक नरेंद्र सिंह,संजय त्रिपाठी, तारकेश्वर गोविंद राव,छविराम कुशवाहा,अजित सिंह, जयप्रकाश राव, दीपचंद्र गोविंद राव सहित तमाम चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking