News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीयता का अलख जगाया,देश भक्ति से सराबोर दिखे लोग

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 11, 2022  |  7:29 AM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीयता का अलख जगाया,देश भक्ति से सराबोर दिखे लोग

रामकोला/कुशीनगर । आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों में जन-जागरूकता फैलाने के लिए रामकोला नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।कप्तानगंज की एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने तिरंगा जन-जागरूकता रैली की शुरुआत की।तिरंगा रैली में देशभक्ति की झलक दिखाई दी।

बुधवार को आदर्श नगर पंचायत रामकोला के चेयरमैन रमिता देवी के नेतृत्व में कर्मचारियों एवं सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु स्थानीय नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर एसडीएम मैडम ने कही कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़कर आजादी का जश्न मनाने के लिए आह्वान किया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली गई।ताकि हर घर पर तिरंगा लहरे और पूरा तिरंगामय हो जाय।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जयघोष और वंदेमातरम् के नारों की आवाज बुलंद होती रही। चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड,सभासद राजेश गोविन्द राव,सभासद जुल्फिकार अली, सभासद सुग्रीव पटेल, सभासद प्रतिनिधि प्रीतम गोविन्द राव, शम्भू जायसवाल, अनिरूद्ध खरवार ,विकास चौहान, विकास राव,अमरजीत गोविन्द राव,शिक्षक कमलेश यादव,सतीश कुशवाहा समेत भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत त्रिवेणी चीनी मिल में बुधवार को मिल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर जागरूकता फैलाया और संदेश दिया कि यह तिरंगा देश की एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाता है।अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्र प्रेम का संदेश दें ।

इस दौरान त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी, कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय,प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह, गौरव प्रताप सिंह, विवेक कुमार  पाण्डेय, संजय चौबे,जगदीश चावला, आनंद मिश्रा, तारकेश्वर गोविन्द राव, कृष्ण कुमार यादव, रणविजय सिंह, मोहन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सुनील सिंह, राजेश नंदा,प्रेम कुमार सिंह, ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking