रामकोला/ कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार बकरीद पूरी अकीदत के साथ बुधवार को संपन्न हुआ।रामकोला नगर अन्तर्गत स्थित जामा मस्जिद में वैश्विक महामारी कोरोना के गाइडलाइन के अनुुुसार मस्जिद के इमाम मौलाना नूूरी,शब्बीर अली,नूरलैन सहित 50 लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा किया।
विभिन्न परिधानों में सज धज कर मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह के समय अपने-अपने घरों में नमाज अदा किये तथा कोरोना की वजह से गले न मिलकर हाथ उठा व हिलाकर एक- दूसरे को बकरीद पर्व की बधाई दी।पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगहबानी भी बनी हुई थी। स्थानीय क्षेत्र के रामकोला, सूरजपट्टी, मोतीपाकड़, सपहा आदि ईदगाहों पर बकरीद पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद बकरें की कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर हिन्दूओं ने भी मुस्लिम भाईयों को प्रेम व मोहब्बत का पैगाम एवं बधाईयां दी।मैनुद्दीन उर्फ मैना एवं रामकोला के सभासद जुल्फिकार अली ने देश में फैले कोरोना रूपी महामारी से मुक्ति के लिए अपनेे पैगम्बर इब्राहीम से कामना की।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…