रामकोला/कुशीनगर । 335 विधानसभा रामकोला के भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड ने रविवार को रामकोला मण्डल के भोदसी पिड़ारी ,मोरवन,बैरिया, धुआंटीकर,बिहुली सुमाली हनुमानगंज,बिहुली निस्फी, पपउर,रामकोला नगर सहित आदि गावों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा के द्वारा ही संभव है। जनसंपर्क के दौरान श्री गोंड ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उनकी लड़ाई विकास विरोधी ताकतों के खिलाफ है तथा जनता विकास करने वाली पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा ने तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि के मुद्दों पर चहुंमुखी कार्य किया गया है। उन्होंने लोगों से कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा रामकोला मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव, राधेश्याम दीक्षित, मण्डल उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति, प्रसिद्धनाथ दुबे,दिनेश चन्द सिंह, भानु प्रताप यादव, अमित गोविन्द राव, सूरज प्रजापति, अमरजीत गोविन्द राव, प्रतीक श्रीवास्तव, रामश्याम सिंह,लालबहादुर मल्ल,दिनेश गोंड, रणजीत सिंह, मृत्युन्जय पाण्डेय,गिरधारी लाल मोदनवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, भोला राय, विरेन्द्र,लक्की श्रीवास्तव, शिवेन्द्र सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…