News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: भाकियू ने जन समस्याओं को लेकर ब्लाक प्रमुख को सौपा ज्ञापन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 9, 2022  |  6:21 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाकियू ने जन समस्याओं को लेकर ब्लाक प्रमुख को सौपा ज्ञापन

रामकोला/कुशीनगर। जनहित से जुड़े विकास कार्यो सहित गांव की अन्य समस्याओं के निदान की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक इकाई ने खण्ड विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंंह लक्ष्मण को सौंपा।ब्लॉक प्रमुख ने ज्ञापन देने आए किसानों को पूरी तरह से संतुष्ट करते हुए कहा कि आप लोगो के मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर उसको अविलम्ब समाधान कराया जाएगा।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

शुक्रवार को भाकियू इकाई- रामकोला के कार्यकर्ताओ ने ब्लाक अध्यक्ष शम्भू यादव के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पहुंचा और बीडीओ के अनुपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख को – ग्रामसभा कुसम्हा के टोला पड़वलिया में अधूरा बने इंटरलाकिंग व नाली कार्य को पूर्ण कराया जाय तथा कुसम्हा में ही पात्र व्यक्तियों को शौचालय व आवास व पेशन उपलब्ध कराया जाय, अहिरौली कुसम्ही के पश्चिम टोला में प्राइमरी पाठशाला पर इंडिया मार्का हैण्ड पम्प खराब हो गया है ठीक कराया जाय। कुसम्हा के टोला श्रीनगर में काली मन्दिर से नहर होकर खड़ंजा का कार्य कराने व कन्हैया कुशवाहा के द्वार पर कुआ का मरम्मत कराने, ग्राम पंचायत बड़हरा बाबू (चौहान टोला) में विग्गन चौहान के घर से रक्षा कुशवाहा के घर तक मुख्य सड़क पर बरसात का पानी भरा रहता है और गाँव के लोगों को आने- जाने मे काफी परेशानी होती है को सही कराने सहित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौप कर अविलम्ब निराकरण की मांग किया।

इस अवसर पर रुदल प्रसाद,सुवाष कुशवाहा,सुवाष पाठक, रामप्रकाश यादव,रामभरोशा गौड, मंगल भगत, कन्हैया कुशवाहा, ध्रुव नरायण कुशवाहा, गुलाव कुशवाहा,अनिरुद्ध कुशवाहा दयाशंकर मद्धेशिया, मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking