रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर के वार्ड 17 शास्त्री नगर निवासी सावित्री देवी (पूर्व केयर टेकर) पत्नी शिवशंकर की मौत की जानकारी प्राप्त होने पर शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचकर 21 हजार रुपये नगदी आर्थिक मदद देने के साथ ही ब्रह्मभोज का पूरा खर्चा उठाने का जिम्मा लेकर स्थानीय क्षेत्र पंचायत प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने एक सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी मिली है कि पूर्व केयर टेकर सावित्री देवी की चार रोज पूर्व उसकी मौत हो गई। उसके परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। इसकी जानकारी होने पर रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण शनिवार को उनके घर पहुंचे और इक्कीस हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किये। साथ ही उन्होंने सावित्री देवी के ब्रह्मभोज का खर्च उठाने का जिम्मा लिया। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बढ़कर कोई मानव धर्म व पूण्य नहीं है। गरीबों और पीड़ितों के लिए हर संभव यथाशक्ति मदद के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।
उन्होंने बताया कि सावित्री देवी के पति शिव शंकर से ब्रह्मभोज में आने वाले खर्चों की लिस्ट मांगी गई है।इस दौरान एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्या, जिला प्रधान संघ उपाध्यक्ष राजेश राव, प्रधान घनश्याम कुशवाहा ,प्रधान रामअवध यादव , टीए जे0पी0 सिंह, बबलू सिंह, अगस्त यादव ,सुजीत आदि उपस्थित रहे।
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…
बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…