रामकोला/कुशीनगर। ब्लाक क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए रामकोला के ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने सोमवार को बीडीओ ऊषा पाल की अध्यक्षता में गाँव के सचिवों तथा टीए की बैठक की।ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने संचारी रोग से बचाव के लिए गाँवों की नालियों व जल जमाव के निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बरसात के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पानी निकासी न होने के कारण जल जमाव के चलते डेंगू, मलेरिया जैसे रोग पैर पसार रहे हैं।इससे लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जल जमाव व अवरुद्ध नाली को चालू कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाये। एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल समेत सभी गाँव के सचिव व जेई (टीए) उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…