Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

रामकोला: छोटी दिवाली पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने खूब की खरीददारी

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Oct 30, 2024, 7:04 PM IST • अब तक 512 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर । पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर स्थानीय कस्बा और क्षेत्र में खासा उत्साह है।बुधवार को छोटी दिवाली के अवसर पर देर शाम तक बाजार में रौनक और चहल-पहल रही। लोगों ने दिवाली के लिए जमकर खरीददारी की। दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छोटी दिवाली के मौके पर बुधवार को क्षेत्र के मुख्य बाजार रामकोला में काफी भीड़ रहा। स्थानीय लोगों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों ने दिवाली के लिए खूब खरीददारी की। देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल रही और मेला जैसा लगा रहा।

कस्बा अन्तर्गत रामकोला-पडरौना मार्ग स्थित कांशीराम शहरी आवास के समीप सजाये गये पटाखा के स्टॉलों पर भी काफी भीड़ रही। लोगों ने सायंकाल में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए और शाम को घर के बाहर यम के दीये जलाये। दीपावली पर्व को अपनों के संग मनाने के लिए बाहर रह रहे परिवार के सदस्यों के आने का क्रम जारी है और परिवार में रौनक के साथ ही खुशियाँ बढ़ गई है।

Advertisement

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi