रामकोला/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने रामकोला नगर स्थित बैंकों में सुरक्षा आदि संबंधित मामलों को लेकर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ सघन जायजा लिया और शाखा प्रबंधक व बैंक ग्राहकों से बातचीत भी की।
सोमवार को रूटीन चैकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी श्री वर्मा ने स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पंजाब नेशनल बैंक व बड़ौदा यूपी बैंक में पहुंचे और बैंक ग्राहकों व शाखा प्रबंधक से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था व सीसी टीवी कैमरे आदि का जायजा लिया। सीओ ने जानकारी दी कि यह चैकिंग रूटीन के तहत है तथा फ्लैग मार्च ज्ञानवापी प्रकरण पर आने वाले फैसले के मद्देनजर की जा रही है।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय,एस.आइ.संदीप सिंह, एस.आइ. मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ.मुन्नीलाल,एस. आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.कन्हैया लाल यादव सहित आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…