कप्तानगंज/कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी रामकोला विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक शनिवार को कप्तानगंज कस्बे के बंदेलीगंज कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए रामकोला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आसीन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश पर प्रदेश गरीबी भुखमरी राहजनी, बेरोजगारी महंगाई दुष्कर्म जैसी भयानक स्थिति से गुजर रही है।
देश की गौरवशाली गंगा यमुना तहजीर को फासिस्ट बादी भाजपा सरकार ने धूल धुसरित कर दिया है।
ऐसी दशा में कांग्रेस पार्टी परिवर्तन का प्रबल हिमायती है।जनता के हित के लिए पार्टी आंदोलन की राह पर खुब चली है जनता की आवाज को बुलंद करना पार्टी का सिद्धांत है।
हर गरीब के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक काम किए हैं अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभ दिया जाएगा साथ ही उनका कर्जा माफ होगा।
मिशन 2022 को कामयाब बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देश पर प्रत्येक बूथ को संगठित कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है।अब कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगकर अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने का काम करें।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला अध्यक्ष व्यास ओझा और संचालन माधव सिंह ने किया।
बैठक में भिखारी सिंह दिलदार हुसैन फणेन्द्र तिवारी राजदेव मौर्य अलाउद्दीन अंसारी उदय भान सिंह मुस्ताक दिलावर नवनीत यादव मुलायम सिंह यादव रविंद्र अग्रहरि राजेश जायसवाल उदय मद्धेशिया माधव सिंह आरिफ शाह विनोद खरवार नीरज सिंह राजपूत विजय दुबे सुखसागर साहनी शालू जायसवाल राज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…