News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: गौ सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 3, 2021  |  4:48 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गौ सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
  • जेनेरिक दवा लिखने पर लगाई फटकार,दी हिदायत
  • सरकार के मंशा के अनुरूप दवा की व्यवस्था करें

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने शुक्रवार को रामकोला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली उसके लिए कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री सिंह शुक्रवार को रामकोला सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे।निरीक्षण के वक्त श्री सिंह ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और किसी प्रकार की असुविधा होने पर अवगत कराने को कहा।उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन का हाल जाना,दवा वितरण कक्ष सहित सीएचसी का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण में होमियोपैथ कक्ष बंद तथा शौचालय की स्थिति खराब मिली।मंत्री श्री ने उपस्थिति पंजिका में शिकायत दर्ज की कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद सीएचसी में तैनाती के सापेक्ष डाक्टरों की संख्या कम मिली,एक साथ तीन डाक्टर को अवकाश देना क्या उचित है?,सीएचसी में तैनात होम्योपैथ के डाक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करें कि कक्ष हमेशा क्यों बंद रहता है? मंत्री सिंह ने डाक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि अच्छी दवा को इधर-उधर कर मरीजों को एकाध दवाएं दी जा रही है और डाक्टरों द्वारा थोक में जेनेरिक दवा लिखी जा रही है जो केवल सीएचसी के आस-पास ही चिन्हित दुकानों पर मिलती है।इसके पीछे कारण क्या है?अपने अंदर सुधार कर लेें और सरकार के मंंशा के अनुरूप व्यवस्था करें। श्री सिंह ने हिदायत दी कि डाक्टर द्वारा ब्रान्डेड दवा ही लिखी जाय जो सभी जगह आसानी से मिल जाय।उन्होंने कहा कि यहां पैसे लेकर डिलेवरी कराया जा रहा है।श्री सिंह ने सीएचसी में महिला डाक्टर नियुक्त करने का भी निर्देश दिया।इस मौके पर डाक्टर राजकुमार यादव,सुरेश कुुुमार प्रजापति,बीपीएम आलोक मिश्रा,डीसीपीएम विनय सिंह ,फर्मासिस्ट शिवप्रकाश चौधरी, फर्मासिस्ट दिनेश ठाकुर निरंजन तिवारी सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी एवं अजय गोविन्द राव, फूलबदन कुशवाहा, शेषमणि गोंड,अनूप श्रीवास्तव, शिवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking