रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही के सभागार में गुरूवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कप्तानगंज के उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने शतरंज खेल के विशेषताओं पर विधिवत प्रकाश डाला और कहा कि शतरंज हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है साथ ही हमें धैर्य एवं अनुशासन भी सिखाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राधे गोविंद शाही तथा संचालन प्रभारी प्राचार्य फिरोज अली ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक यादवेंद्र शाही ने शतरंज के खेलों के नियमों से सभी को परिचित कराया।शुभारंभ से पूर्व माँ सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन किया गया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के सचिव सी. पी. सिंह,आर .पी. सिंह ,शशि प्रकाश , राकेश त्रिपाठी , धनंजय सिंह सहित अन्य तमाम गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…