News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: डीएम ने किया अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण, निर्माण का कार्य की प्रगति व स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का लिया जायजा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 1, 2022  |  5:35 PM

694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: डीएम ने किया अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण, निर्माण का कार्य की प्रगति व स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का लिया जायजा

रामकोला/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस रामलिंगम सोमवार को  रामकोला ब्लाक क्षेत्र के मोरवन गांव में अमृत सरोवर पर पहुंचे। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति व स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लिया। रोजगार सेवक से लेबर व मस्टरोल के संबंध में जानकारी ली और ग्राम प्रधान को मौके पर मेडिकल कीट रखने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

रामकोला विकास खण्ड के मोरवन शिवमंदिर पोखरे को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छेदी सिंह, कुंदन सिंह अमृत सरोवर का रूप दिया जा रहा है। सोमवार को अपराह्न  2 बजे के लगभग डीएम के साथ बीडीओ उषा पाल, एपीओ अभिषेक सिंह, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, टीए पीडी सिंह, जेपी सिंह व रामाशंकर शुक्ला अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सरोवर पर पहुंचते ही डीएम ने खुदाई, स्टेप व तटबंधों का निरीक्षण किया। सरोवर में बनी सीढ़ी पर खड़े होकर अमृत सरोवर के ऐप में अपनी फोटो डाली। इसके बाद पाथवे के कार्य की समीक्षा की। रोजगार सेवक से फाइल मांगकर मजदूरों की संख्या पूछी। गांव के लोगों से भी समस्या के।डीएम ने मौके पर मौजूद लोगों उनकी समस्या पूछी। लोगों ने डीएम के समक्ष बीडीओ से पिच रोड से सरोवर तक और गेट से पाथवे तक इंटरलॉकिंग कार्य करवाने की मांग की। जिस पर डीएम ने बीडीओ से कार्य करवाने को कहा।

डीएम ने बीडीओ से कहा कि शासन का निर्देश है कि प्रत्येक गांव में दो अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाय। इसमें कोई दिक्कत आ रही हो तो बताइए। बीडीओ उषा पाल ने बताया कि 3 अमृत सरोवरों का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिस गांव में सरोवर का निर्माण सम्भव है उन गांवों में दो -दो अमृत सरोवरों का निर्माण शुरू करवा दीजिये। बीडीओ ने सहमति जताई। 

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking