रामकोला/कुशीनगर । महीने के चौथे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर डीएम- एसपी सुबह 11 बजे के लगभग पहुंचे। कुल 21 फरियादियों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिसको उन्होंने बहुत ही कायदे से सुना और निस्तारण किया और शेष के लिए संबंधित विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण करने की निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम एवं पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने शनिवार को रामकोला थाना में कुल 21 फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। उन्होंने शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करने के हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम गठित करने का निर्देश दिए है।इस दौरान उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा,थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय,खण्ड विकास अधिकारी ऊषा पाल,अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद गुप्ता, लेखपाल संगम प्रसाद,लेखपाल गोविन्द मिश्रा,प्रदीप कुमार आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…