News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: टीबी उन्मूलन के संकल्प के साथ चिकित्सकों ने मरीजों को लिया गोद 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 15, 2022  |  7:47 PM

534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: टीबी उन्मूलन के संकल्प के साथ चिकित्सकों ने मरीजों को लिया गोद 

रामकोला/कुशीनगर। क्षय रोगियों को बेहतर इलाज के साथ पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर के दिशा निर्देश पर शनिवार को सीएचसी रामकोला में क्षय रोगियों को गोद लिए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्षय  रोगियों को गोद लेकर चना, गुड़, मूंगफली के दाने, भूजा एवं प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी: डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं योगी सरकार ने निक्षय मित्र के जरिये भारत को 2025 तक टीवी मुक्त करने का संकल्प लिया है।डा0 विश्वकर्मा ने इस संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ- साथ जन प्रतिनिधियों को भी दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ समस्त टीवी के मरीजों को गोद लेने तथा  देख रेख करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि इससे टीबी मरीजों को संरक्षण प्राप्त होगा और उनके पोषण तथा उपचार में सहायता मिलेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने गोद लिए गए मरीजों की साप्ताहिक समीक्षा के लिये लिखित रूप में टीम गठित की तथा किसी प्रकार की लापरवाही होने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण भी किया।उन्होंने इसे पुनीत कार्य बताया और कहा कि यह पुनीत कार्य सरकार की मंशा के अनुरूप होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ ए0 पी0 गुप्ता, डॉक्टर ए0 के0 गुप्ता,डॉ सुनील प्रजापति, बीसीपीएम सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। एसटीएस राम प्रकाश ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking