News Addaa WhatsApp Group

Vinay Prakash Gaur Ramkola/रामकोला: भाजपा की जीत पर हुई आतिशबाजी, बाँटी गई मिठाईयाँ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 10, 2022  |  7:00 PM

1,141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vinay Prakash Gaur Ramkola/रामकोला: भाजपा की जीत पर हुई आतिशबाजी, बाँटी गई मिठाईयाँ

रामकोला/कुशीनगर। पीएम मोदी और योगी के कामों पर विश्वास कर यूपी की जनता ने काफी अर्से बाद यूपी में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार चुना है। जिसकी वजह से योगी ने भारतीय राजनीति में एक इतिहास रचा है। भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होने पर रामकोला में जीत का जश्न मनाया गया।

गुरूवार को जैसे ही मतगणना का रुझान शुरू हुआ नगर में पटाखों की आवाज गूंजने लगी। नगर में चारों तरफ आतिशबाजी होने लगी।पूरा दिन दिवाली जैसा माहौल रहा। नगर के दुकानदारों एवं बुद्धिजीवियों ने पटाखा फोड़ और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाईयां भी दी। लोगों ने कहा कि मोदी का वाक्य ‘मोदी है तो मुमकिन है अक्षरशः सही हुआ है। लोगों ने कहा कि बीजेपी को राष्ट्र भक्ति एवं विकास पर वोट मिला है।सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं ने भाजपा को वोट किया था।सभी ने मोदी व योगी तथा उनकी टीम तथा रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड सहित जिले के सभी नव निर्वाचित विधायकों को बधाईयां दी।

इस दौरान मनोज गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव, रामबिहारी राव,नीरव गोविंद राव, गिरधारी लाल,रविन्द्र प्रजापति, अंकुर अग्रवाल, नागेन्द्र शाही,तारकेश्वर गोविन्द राव, दिनेश चन्द,रामू जायसवाल,मृत्युन्जय पाण्डेय,गोलू बाबा,भरत गोविन्द राव, लक्की श्रीवास्तव,सरवन वर्मा,राधेश्याम कुशवाहा, किशोर शर्मा,कृष्णा अग्रवाल ,प्रदीप वर्मा गौरव कुमार, भानु प्रताप यादव, भरत खरवार, अरूण सिंह, विश्वजीत गोविन्द राव आदि तमाम लोगों की उपस्थिति मौजूद रही।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking