रामकोला/कुशीनगर । पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त होने और कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी श्री विजय कुमार दूबे की जीत पर भाजपाईयों ने रामकोला नगर के तिराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
मंगलवार की शाम को जैसे ही संसदीय क्षेत्र कुशीनगर का परिणाम आया, भाजपाई झूम उठे। स्थानीय मण्डल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामकोला कस्बा के कसया तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और आतिशबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक आतिशबाजी होती रही। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाईयां भी दी। सभी ने मोदी एवं उनकी टीम तथा कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से दुबारा नव निर्वाचित सांसद श्री विजय कुमार दूबे को बधाईयां दी।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मनोहर गुप्ता, रविन्द्र प्रजापति, अंकुर अग्रवाल, अमित गोविन्द राव, गिरधारी लाल मोदनवाल, सुधाकर चौरसिया, नन्हें बाबा, विजय तिवारी, प्रमोद, दिनेश गोंड, राजीव गुप्ता, राकेश प्रसाद, संजय गोविन्द राव, नरेंद्र शुक्ला, अरुण राय, अशोक जायसवाल, शैलेंद्र तिवारी, रामअवध राव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…