रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के माँ अनुसूईया वार्ड में नौ दिनों तक चलने वाले श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
बुधवार को पूजा अर्चना के बाद यज्ञ स्थल से भारी तादाद में कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर निकली।कलश यात्रा स्थानीय नगर होते हुए रामकोला- पडरौना मार्ग स्थित प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर पहुंचा। जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पोखरे से कलश में जल भरवाया। पुनः माथे पर कलश लियेे नगर भ्रमण करते हुए महिलाएं यज्ञस्थल पहुंची,कलश को यज्ञमंडप में स्थापित कराया गया।
इस दौरान कथावाचक उपेन्द्र दास जी महाराज, आचार्य विवेकानंद शास्त्री, आयोजक बृृृजेश सिंह उर्फ मामा जी,कमलेश कुमार कुशवाहा, उर्दहा के प्रधान प्रतिनिधि देवधन सिंह, सुधीर खरवार, राजकुमार, सुनील खरवार सहित भारी भीड़ मौजूद रही।
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…