News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 8, 2022  |  4:00 PM

452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती
  • सिख संस्थापक की जयंती पर हुआ शबद कीर्तन

रामकोला/कुशीनगर। सिख धर्म के संस्थापक एवं सात्विक जीवन जीने और प्रभु को याद करने की प्रेरणा देने वाले गुरूनानक देव जी की जयंती को त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के परिसर अन्तर्गत स्थित गुरूद्वारे में मंगलवार को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

इस मौके पर ज्ञानी संजय सिंह ने सुखमनि साहिब का पाठ करने के बाद गुरु पर्व की शबद कीर्तन प्रारंभ किया। जिसमें सिख समाज की महिलाओं एवं पुरूषों के अलावा मिल के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ-साथ सामाजिक लोग भी उपस्थित होकर कीर्तन का आनंद लिए।गुरुद्वारे में उनके अनुयायियो ने मत्था टेका और सभी के सुखमय जीवन की मंगल कामना की।ज्ञानी संजय सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु जी मानव जाति के हित के लिए संघर्ष किये और सिक्ख धर्म की स्थापना कर समाज में एक नया संदेश दिया। उनका कहना था कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है।गुरु जी के लिए सभी जाति धर्म के लोग समान थे।इसलिए गुरु जी का विचार और सिद्धान्त सभी के लिए प्रासंगिक है।

इस अवसर पर आयोजित लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये।इस दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जस राज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेेेेन्द्र राय,वित्त प्रबंधक राजकुमार, प्रोडक्शन मैनेजर विजय प्रताप सिंह,आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय,अजय कुमार सिंह बघेल,चीनी मिल के चिकित्सा प्रभारी डा0 शिवाजी राव ,मैनेजर प्रासेस आशीष सिंह, जगदीश चावला ,आनंद मिश्रा,मंजू चावला,राजेश नंंदा, नीतू , कमल राज मधोक, उर्मिला धारीवाल,अंजना चड्ढा, विवेक पाण्डेय ,मनोज शुक्ला,सतीश चौहान, शिवम चड्ढा, प्रेम कुमार सिंह,इन्द्रजीत सिंह  सहित आदि ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

संबंधित खबरें
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking