News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल में आयोजित हुआ विशाल मेगा स्वास्थ्य कैम्प, लोगों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण    

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 30, 2022  |  5:53 PM

723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल में आयोजित हुआ विशाल मेगा स्वास्थ्य कैम्प, लोगों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण    

रामकोला/कुशीनगर। जरूरत मंद लोगों की मदद हो इसके लिए शनिवार को त्रिवेणी इंजीनियरिंग एण्ड इंडस्ट्रीज लि.रामकोला की सौन्जय तथा शाही ग्लोबल हास्पिटल एवं बाबा विश्वनाथ पशुपतिनाथ चैरिटबल आई केयर के तत्वावधान में चीनी मिल परिसर अन्तर्गत विशाल मेगा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।कैम्प में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद जरूरी परामर्श दिया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

इस दौरान ग्लोबल हास्पिटल के डायरेक्टर चीफ लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं यूरोलोजिस्ट गोल्ड पदक विजेता व आईएमए गोरखपुर के अध्यक्ष डाक्टर शिव शंकर शाही ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि इस कैम्प में इलाज कराने पहुंचे लोगों का गंभीर समस्या होने पर अपने हास्पिटल में नो प्राफिट नो लाश यानि रियायत दर पर इलाज की सुविधा दूंगा और आयुष्मान या बीपीएल कार्ड धारकों का मुफ्त में उपचार की सुविधा दी जायेगी। डा0 शाही ने कहा कि जरूरत मंदों की सेवा से बढ़कर कोई मदद नहीं है, मेरी सोच है कि आईएमए की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर हर वर्ग को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया जाय। चीनी मिल के प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य कैम्प में लोगों से कहा कि विशेषज्ञ डाक्टरों को दिखाकर सुविधाओं का लाभ जरूर ले। कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने बताया कि कैम्प का उद्देश्य निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को मदद करना है। श्री राय सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

डा0 शाही ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कैम्प लगभग 300 सौ लोगों ने अपना उपचार कराया। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 सीमा शाही,हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 बालगोविन्द सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा0 संजीव सिंह ,बाल रोग विशेषज्ञ डा0 प्रमोद नायक, आई विशेषज्ञ चन्द्रप्रकाश, श्याम सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसके लिए चीनी मिल के चिकित्साधिकारी डा0 शिवाजी राव,प्रकाश झा,आशीष सिंह, गौरव प्रताप सिंह,चन्द्रशेखर सिंह, आनंद मिश्रा,प्रेम सिंह सहित चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से सहयोग में लगे हुये थे। 

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking