रामकोला/कुशीनगर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर रामकोला नगर व क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवशिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं ने सोमवार को बैंड बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली और देर रात्रि में विसर्जन कर दिया।
रामकोला कस्बा रोड पर स्थापित भगवान की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने बैंड बाजा पर खूब थिरके। एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर अपनी आस्था का इजहार कर भगवान की प्रतिमा को स्थानीय क्षेत्र के परोरहा नहर में आरती के उपरांत विसर्जन कर दिया। विसर्जन के दौरान सुनील वर्मा, राजन वर्मा चंदन वर्मा,टिंकू वर्मा,श्याम वर्मा,अमन वर्मा, महेंद्र वर्मा, आदित्य वर्मा,विकास मद्धेशिया, विशाल, आकाश, विनय, विकास आदि तमान लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…