रामकोला/कुशीनगर । भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को रामकोला में मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी चुनाव की चर्चा कर रणनीति तय की गई।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने संगठन की जानकारी ली तथा संगठन के रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चुनावी बेला नजदीक है सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। नगर निकाय संयोजक मारकण्डे शाही ने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारीगण जमीनी स्तर पर अपने जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। बैठक को मण्डल प्रभारी हरि राय, दरोगा कुंवर सिंह, भानुुुप्रताप यादव ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।
इस दौरान संजय यादव, अमित गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव, रविन्द्र प्रजापति,मनोज गोविन्द राव,दिनेश चन्द,राजेश मिश्रा,विशाल चन्द, रामू जायसवाल, प्रदीप वर्मा, जिपंस प्रतिनिधि बबलू, विकास जायसवाल, भोला राय आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…