News Addaa WhatsApp Group Join करें

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 14, 2026  |  8:53 PM

270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर WhatsApp
Responsive image
  • डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग

खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती खड्डा तहसील क्षेत्र में उत्साह पूर्वक गाजे बाजे और भव्य शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की गईं जहां लोग जय भीम के नारों और गीतों पर झूमते नजर आए। खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरे पर सभा आयोजित कर उन्हें नमन कर याद किया गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मंगलवार को खड्डा इलाके के रामपुर गोनहा, बंजारी पट्टी, सिसवा मनिराज, लखुआ, बहोरछपरा, नवल छपरा, चतुर छपरा, मठिया, गुलरिहा, बंधू छपरा, कोहरगड्डी, नरकूछपरा, लक्ष्मीपुर पड़रहवा, भैसहां, सोहरौना, अहिरौली, रामपुर जंगल, फटकदौना हीरा छपरा, बसडीला, करदह, भुजौली खुर्द सहित तमाम गांवों से ट्रैक्टर -ट्रालियो पर बाबा साहेब का पोस्टर व समितियों के बैनर लगाकर महिलाओं, बच्चों, युवकों आदि ने डीजे की धून पर शोभायात्रा निकालकर नारेबाजी की, पूरा इलाका जय भीम के नारों से सराबोर हो गया। सभी समितियों के लोग कस्बे के जटाशंकर पोखरे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां विधायक विवेकानंद पाण्डेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, बसपा के सुभाष गौतम, बसपा के वरिष्ठ नेता आनन्द दूबे सहित तमाम वक्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस दौरान आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,प्रिंस मद्धेशिया , प्रकाश बहादुर, छट्ठू प्रसाद निराला, विजय कन्नौजिया, रोशनलाल भारती, संदीप भारती, जोगिंदर गौतम, शम्भू गौतम, सलीम अंसारी, श्रवन कुशवाहा, अन्नू चौधरी, नरसिंह प्रसाद, रामधनी प्रधान, गणेश प्रभाकर, सुदामा भारती, बृजेश कुमार, फूलमती सहित हजारों की संख्या में गांव गांव से लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking