News Addaa WhatsApp Group Join करें

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Apr 14, 2026  |  7:40 PM

243 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब डाo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर लोगों द्वारा जुलूस निकाल कर गाँव सहित क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाबा साहब की जयन्ती को बड़े ही धूम – धाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई l और कई जगहों पर बाबा साहब को याद करते हुए रात्रिकालीन समय में भी लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मंगलवार चौदह अप्रैल को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित बोदरवार में डाo भीमराव अम्बेडकर दलित उत्थान सेवा समिति के बैनर तले समिति से जुड़े हुए लोगों का हुजूम सुबह से ही बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क में इकठ्ठा होने लगा l और एकत्रित भीड़ थोड़ी ही देर में जूलूश के रूप में परिवर्तित हो गई l यह जुलूस बोदरवार के शुक्ल टोला से निकल कर मुख्य मार्ग से होकर बोदरवार में स्थित भगवन्त पाण्डेय पीजी कालेज सहित बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः बाबा साहेब डाo भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के पास पार्क में पहुंची l

जहाँ पर लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने कहा ? कि बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर छुआ छूत, असमानता और अशिक्षा सहित नारी सशक्तिकरण के साथ ही साथ गरीब लोगों के हक की लड़ाई को हमेशा लड़ते रहे l इसी कड़ी में क्षेत्र के भलुहीं, साखोपार,पड़ौली, सोमली, कुंदूर, अगया, अवरहीं कृतपुरा, बरवा कोटवा, मंसूरगंज सहित आदि गांवों में भी ग्रामीणों के सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा बाबा साहब डाo भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जुलूस निकाल कर गाँव सहित क्षेत्र का भ्रमण कर बाबा साहेब की जयंती को बड़े ही घूमघाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई l

इस दौरान शिवांस गिरी, दुर्गेश कन्नौजिया, राधेश्याम गौतम मेवालाल भारती, अजय भारती, सिकन्दर भारती, शैलेन्द्र भारती, हरिपाल गौतम, प्रसाद भारती, प्रेसागर, मन्नू प्रसाद, जितेन्द्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking