News Addaa WhatsApp Group

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 15, 2026  |  4:42 PM

400 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिसकर्मियों ने विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य अपराधों की स्थिति में बिना डर के शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता अभियान में 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 108 व 102 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर सूचना देने की सलाह दी। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर भी जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

  • कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक संजीव मौर्या, कांस्टेबल दीपक सिंह एवं महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह सहित थाना तरयासुजान की पुलिस टीम मौजूद रही। टीम की सक्रिय भागीदारी और जनसंवाद से ग्रामीणों में जागरूकता का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
    अभियान के अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत ऐसे कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल और मजबूत हो सके।
संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking