News Addaa WhatsApp Group

रामकोला विधायक ने फीता काट कर किया नेत्र शिविर का उदघाटन; नेत्र शिविर में आये पाँच सौ पचास रोगियों का हुआ परीक्षण,मुफ्त दी गई दवाए

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 2, 2022  |  5:04 PM

418 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला विधायक ने फीता काट कर किया नेत्र शिविर का उदघाटन; नेत्र शिविर में आये पाँच सौ पचास रोगियों का हुआ परीक्षण,मुफ्त दी गई दवाए

रामकोला/कुशीनगर । सेवा पखवाड़े के आखिरी दिन ग्राम पंचायत धुँआटीकर में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने फीता काटकर किया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

रविवार को रामकोला विकास खण्ड के ग्राम धुंआटीकर में सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ लखनऊ के ऐरा मेडिकल कॉलेज से आये डॉ मुकेश गुप्ता ने मरीजों की जांच की।नेत्र रोगियों में महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा रही।डाक्टर श्री गुप्ता ने आंख को खराब होने से बचाने की जानकारी दी।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन के जरिये क्षेत्र के गरीबों के लिये यह तोहफा प्रदान करता रहूँ।शिविर में पांच सौ पचास मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इस अवसर पर अनूप श्रीवास्तव, रामकुमार उर्फ पल्लू शाही, राजेश्वर गोविन्द राव उर्फ बड़काई, दरोगा कुँवर,डब्लू मणि ,रविन्द्र प्रजापति, राजकुमार मौर्या,योगेंद्र ,अखिलेश चौधरी ,अशोक, जितेंद्र ,मधुसूदन सिंह, संजय मद्धेशिया,चुन्नू ,अब्दुल्ला,मुस्तकीम, पतई देवान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking