News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 29, 2021  |  6:21 PM

784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। क्षेत्र जलमग्न होने एवं घरों में पानी घुसने का सूचना पाकर रविवार को स्थानीय विधायक रामानन्द बौद्ध रामकोला क्षेत्र के बिहुली निस्फी एवं बिहुली सोमाली उर्फ हनुमान का दौरा किया।गाँव के लोगो ने विधायक को अवगत कराया कि गांव के बगल की कौवासार ड्रेन का बहाव मछली मारने व अतिक्रमण की वजह से नहीं के बराबर है।बहाव न होने के कारण घरों में पानी घुसने के साथ ही ग्राम सभा पपउर, बुहुली निस्फी, बिहुली सोमाली उर्फ हनुमान , सौनहा सहित तमाम गांव क्षेत्र के हजारों एकड़ गन्ना व धान की फसलें जलमग्न हो गयी है। गाँव वालों की शिकायत पर विधायक रामानन्द बौद्ध ने तत्काल सीडीओ से बात किये।सीडीओ ने बाढ़ खण्ड के लोगों को भेजने की बात कहीं तथा एसडीएम ने राजस्व कर्मियों के साथ फोर्स भेजने और ड्रेन की पानी रोकने वालों के विरुद्ध कार्रवाही करने की बात कही।विधायक ने पपउर से बिहुली सोमाली 300 सौ मीटर दूरी तक सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह को फोन कर बात की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा, ग्राम प्रधान रामसूरत यादव,कानूनगो शिवप्रसाद गुप्ता,रामकोला लेखपाल संगम प्रसाद ,डा0 इंदरजीत गोविंद राव ,धीरज सिंह सहित तमाम उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking