News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का सांसद ने किया उद्घाटन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 18, 2022  |  5:39 PM

660 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का सांसद ने किया उद्घाटन
  • छह माह पूर्ण कर चुके बच्चे का सांसद ने अन्नप्राशन किया 

रामकोला/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।मेला का शुभारंभ कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने फीता काटकर किया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

देशवासियों में आशा व उत्साह का संचार करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रविवार को सीएचसी रामकोला पर पल्स पोलियों अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर’ का सांसद ने उदघाटन किया। निरीक्षण के दौरान सांसद श्री दुबे ने सीएचसी में भर्ती मरीजों व उनके स्वजनों से दवा और अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे मे विधिवत जानकारी ली और मौके पर उपस्थित सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा से कहा कि मरीजों को बाहरी दवा न लिखा जाय अगर अस्पताल में दवा उपलब्ध न हो तो अपने उच्चाधिकारी को सूचित करें और उसके बावजूद कोई लेट लतीफी होता है तो मुझे अवगत कराये। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मंशा है कि सरकार की ओर से जो भी कार्यक्रम और योजनाएं लागू की जा रही है उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

पांच माह के बकाये वेतन की भुगतान व अन्य समस्याओं की मांग को लेकर सीएचसी परिसर में धरना दे रही आशा बहुओं और संगनी के ज्ञापन को सांसद ने लिया और दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया को दो दिनों के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिया। सांसद ने अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने की बात कही तथा धरनारत आशा बहुओं और संंगिनी को समस्या समाधान के प्रति आश्वस्त करते हुए धरना समाप्त कराया।

मेले में स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क दी गई।इस दौरान छह माह उम्र पूर्ण कर चुके बच्चे का सांसद ने अन्नप्राशन किया।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव,पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, आशुतोष गोविंद राव उर्फ गोलू बाबू, सत्यपाल गोविंद राव ,विश्वजीत गोविन्द राव, रामानुज मिश्रा, संतोष दुबे, सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, हरीश पिंटू मिश्रा,मनोहर गुप्ता ,दिनेश चन्द,रामू जायसवाल, विजय तिवारी , प्रधान संजीव राव,प्रदीप जायसवाल,सोनू बाबा, जितेन्द्र सिंह,दिलीप वैश्य,विशाल चन्द,मृत्युन्जय पाण्डेय सहित डा0 ए0पी0 गुप्ता, फर्मासिस्ट आर0बी0चौहान,बीपीएम आलोक मिश्रा, विनय सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking