News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: तेंदुआ की हमले में सड़क पर टहलने निकली एक महिला घायल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 21, 2023  |  7:26 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: तेंदुआ की हमले में सड़क पर टहलने निकली एक महिला घायल

रामकोला/कुुुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौजी खास में गांव की सड़क पर टहल रही महिलाओं पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया,जिसमें एक महिला घायल हो गयी।महिलाओं की चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया जिससे महिला की जान बच गयी।

गुरुवार को भोर में साढ़े चार बजे के लगभग घर के समीप चार महिलाएं सड़क पर टहलने निकली थी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि महिलाएं एक साथ थी। उनके चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से गन्ने के खेत में भाग गया।लेकिन तेंदुआ के हमले से गांव की ज्योति भारती पत्नी महेन्द्र भारती उम्र 50 वर्ष घायल हो गयी।तेंदुए ने ज्योति भारती के दाहिना बांह और गर्दन को निशाना बनाया था।परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गये,महिला खतरे से बाहर है। सूचना पाकर जयंत कुमार सिंह राणा वन क्षेत्राधिकारी कुशीनगर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची तथा पंजे का निशान देखकर तेंदुआ होने की अंदेशा जतायी और उसको पकड़ने के लिए घंटों कांबिंग की लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लगा। महिला पर तेंदुए की हमला की खबर आम होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और लोग दहशत में है।जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक तेंदुए की भय के चलते महिलाओं ,बच्चों और बुजुर्गों का घर से अकेले निकलना और खेत में जाना दूभर हो जायेगा।

इस दौरान वन विभाग के वन दरोगा जलालुद्दीन अंसारी,वन दरोगा पारसनाथ, वन दरोगा रामाधार, विवेक चौहान वन रक्षक, मुकेश यादव वन विभाग रक्षक तेंदुए को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन सुराग न लगने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी।वन विभाग की टीम गांव में पहुंचने से पूर्व बाघ के हमले की चर्चा जोरों पर चल रही थी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking