रामकोला/कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील एवं रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अब्दुल चक इस्लाम व विशुनपुरा गांव में वर्षों से खलिहान व खाद गड्ढा की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर काबिज थे।ग्रामवासियों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में सोमवार को अब्दुल चक इस्लाम व विशनपुरा गाँव के अराजी नंबर 194 व 141व140 खलिहान व 142 खाद गड्ढा व रास्ते की भूमि पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को राजस्व टीम ने जेसीबी से हटवाया।
इस कार्यवाही से अवैध रूप से सरकारी जमीन पर काबिज लोगों के अंदर दहशत पैदा हो गया है।इस दौरान मौके पर हल्का लेखपाल जैकी सरोज, कानूनगो शिवप्रसाद गुप्ता ,कानूनगो राकेश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल दिलीप सिंह,लेखपाल संगम प्रसाद ,लेखपाल प्रदीप ,लेखपाल राहुल सिंह सहित आदि राजस्व टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…