रामकोला/कुशीनगर। पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो ।ये उक्त बातें रामकोला थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कही।उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। यह भाईचारे का पर्व होता है।प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए।
इस दौरान मैनुद्दीन उर्फ मैना, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव,आबिद अली, अलीशबर सहित आदि क्षेत्रीय लोगों के अलावा खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ. मुन्नीलाल ,एस.आइ. शेषनाथ यादव,एस.आइ.गौरव राय, एस. आइ. मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ. मिथलेश प्रजापति,एस.आइ. अनुज पटेल, हे.का. राजनाथ सिंह,हेेड मोहर्रिर दीनबन्धु तिवारी,का. मनीष राय, का. रामप्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…