रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाने में वर्षों से लावारिस एवं सीजशुदा पड़े दस मोटरसाइकिल व एक मैजिक एसीई सहित ग्यारह वाहनों की नीलामी बुधवार को तहसीलदार कप्तानगंज कृृष्ण गोपाल त्रिपाठी की उपस्थिति में शुरू हुई और नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई।
बुधवार को थाना रामकोला परिसर में कप्तानगंज तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व एस.आइ. आलोक यादव के मौजूदगी में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में पुराने वाहन खरीदने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया। नीलामी की प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों ने वाहनों का निरीक्षण कर दामों को लेकर अपना अनुमान लगाया। यह सभी वाहन वर्षों से थाना में पड़े हुए थे।शाम 5 बजे तक नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हो गयी और वर्षाे से विभिन्न अभियोगों से संबंधित लंबित व लावारिस तथा सीजशुदा वाहनों की नीलामी कराकर उनका निस्तारण किया गया।
इस दौरान दीवान दीनबन्धु तिवारी,मुंशी रामप्रकाश यादव सहित तमाम उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…