रामकोला/कुशीनगर। आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा रामकोला मण्डल के तरफ से स्थानीय नगर के बलुआ दलित बस्ती में मिठाई वितरण कर विजय उत्सव मनाया गया तथा खुशी जतायी गयी। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि पहली बार देश को एक आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
एनडीए उम्मीदवार के रूप में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। विधायक श्री गोंड ने कहा कि भाजपा की यही विशेषता है कि वह हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ,मण्डल प्रभारी हरि राय,बैकुंठ शाही, मनोज गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, दरोगा कूवर सिंह, मनोहर गुप्ता महामंत्री, अमर जीत गोविन्द राव, दिनेश चन्द ,प्रदीप, विशाल चंद, रामू जायसवाल,मनोज दीक्षित,विशाल,शैलेश, जगत, दिलीप वैश्य, अखिलेश पाठक, गौरव, सुरेन्द्र,भरत खरवार,अमित गोविन्द राव बूथ अध्यक्ष, राजकुमार चौबे सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…