रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक परिसर में बैरिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर संबंधित गांव से रिटायर हुये तकनीकी सहायक सहित दो लोगों द्वारा हमला करने का मामला संज्ञान में आया है।जानकारी मिली है कि हमले में प्रधान प्रतिनिधि लहूलुहान हो गया। हमलावर सरकारी फाइल फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट धारा में मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने में दिए तहरीर में बैरिया के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार गौतम ने अपने गांव की सरकारी फाइल जिसका आईडी व मस्टरोल निकल गया था, उसे लेकर प्रतिनिधि संबंधित गांव के सचिव के पास जा रहे थे। दोपहर के करीब दो बजे के लगभग बिहुली सुमाली हनुमान गंज निवासी अरुण तिवारी व बैरिया से रिटायर टीए लालबहादुर वर्मा पर एक साथ मिलकर प्रधान प्रतिनिधि पर हमला बोलने आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पिटाई से प्रधान प्रतिनिधि लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर रामकोला थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
तब तक रिटायर्ड टीए मौके से भाग गए। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि का डॉक्टरी करवाकर तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय का कहना है कि मामले में एससीएसटी समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…