रामकोला/कुशीनगर। शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर परोरहा नहर पुल पर के पास स्कूटी और पल्सर मोटरसाइकिल में भिरंत हो गई। जिसमें स्कूटी चालक और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। पल्सर चालक अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया।स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर 112 और एम्बुलेंस पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रामकोला सीएचसी लाया।प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक रवि शंकर सिंह पुत्र कन्हैया सिंह उम्र 44 वर्ष ग्राम- बड़ागांव पोस्ट सिकटा थाना- कुबेरस्थान जिला कुशीनगर व प्रमोद चौहान पुत्र हरिप्रसाद चौहान उम्र 32वर्ष निवासी गजेंद्र नगर पश्चिमी चौहान नगर तुरहवारी गोरखपुर निवासी है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…