रामकोला/कुशीनगर। आंग्ल नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को रामकोला सनातन विश्व दर्शन मंदिर में हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ रही।आश्रम जाने वाली सड़क घंटों जाम लगा रहा।आश्रम में दूर-दूर से आये लोगों ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित दुर्लभ उन महापुरुषों की आकृतियों का दर्शन किया जिनकी केवल यादें एवं कृर्तियां ही सुनने को मिलती है।दर्शनार्थियों ने बताया कि पूर्वांचल में यह मंदिर अपने आप में एक मिशाल है जो संसार के दुर्लभ महापुरुषों की आकृतियों को सजाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि यह मंदिर नही सभी धर्मो का समन्वय है। मंदिर मे दर्शन हेतु जाने के लिए पंक्तिबद्ध व्यवस्था की गयी थी।दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आश्रम के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी,धनंजय सहित आदि लोग व्यवस्था में लगे हुये थे तथा कोई उपद्रव न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस की निगहबानी थी।मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण किया जा रहा था।
लोगों ने नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व से ही अपने सगे-संबंधियों ,मित्रों व शुभचिंतकों को मोबाईल से व्हाट्स अप व एसएमएस के जरिये मैसेज भेजकर नए साल की बधाई देने का क्रम जारी था।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…