रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के खोटही गांव अन्तर्गत स्थित मनिया ताल को पर्यटक के रूप में बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने गुरूवार को ताल का निरीक्षण किया।मनिया ताल 103 एकड़ में स्थित है।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ग्रामीणों से ताल में आने वाले प्रवासी पक्षियों दिग्वच ,लालसर,गौरा समेत आदि की आवाजाही के विषय में ग्रामीणों से जानकारी ली तथा मनिया ताल के किनारे तक पहुँँचने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने मनिया ताल को एक प्रोजेक्ट के रूप में लेने के लिए मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी को निर्देशित किया ,इसके साथ ही डीएम ने ताल के बगल में स्थित नील की फैक्ट्री के चिमनी का भी निरीक्षण किया।मनिया ताल की साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ और चिल्ड्रेन पार्क बनाने हेतु डी.सी. मनरेगा को निर्देशित किया।डीएम ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कुशीनगर जिला में आगमन और सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण को लेकर रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव ,डीपीआरओ,डीसी मनरेगा,बीडीओ ऊषा पाल,एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…