News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: लोक परंपरा को जीवंत रखना बेहद जरूरी- विधायक  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 31, 2022  |  5:09 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: लोक परंपरा को जीवंत रखना बेहद जरूरी- विधायक  
  • सावन में माटी की खुशबू को बिखेरतीं है कजरी-  मदन गोविन्द राव 
  • कजरी उत्सव में झूमे लोग,कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी 

रामकोला/कुशीनगर। विलुप्त हो रही भारतीय लोक कलाओं के संवर्धन हेतु गोविन्द मैरेज हाल रामकोला में लोक मंजरी (भारतीय लोक परम्परा के संरक्षण और संवर्धन हेतुु समर्पित संंस्था) व रेेेेडियो प्रज्ञा की ओर से कजरी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बतौर मुुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड व विशिष्ट अतिथि पूूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने दीप प्रज्ज्वन व सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधायक श्री गोंड ने कहा कि लोक परंपराओं को जीवंत रखना हम सब की महत्ती जिम्मेदारी है।विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री गोविन्द राव ने कहा कि सावन में माटी की खुशबू को बिखेरती है। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

कप्तानगंज से आयी बच्चियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।गीतांजलि त्रिपाठी, निधि प्रजापति, रूपा यादव,अंजल सिंह, शबाना खातून,हिना परवीन आदि छात्राओं ने मंगलाचरण    ‘सुनी ऐ शिव जी, शिव की दुहाई … गाकर खूब वाहवाही बटोरी। छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति  ‘ हमके सावन में झुमका गढ़ा द पिया,जिया बहलाइ द पिया….. को सुनकर कजरी उत्सव में उपस्थित लोगों ने कजरी गीत की रस की गंगा में खूब डुबकी लगाई। भोजपुरी गीत के लोकप्रिय गायक रामदरश शर्मा, मजिबुल्लाह राही,धीरज राव, मधुसूदन पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, उग्गम चौधरी आदि कलाकारों ने लोकगीतों के गंगा में खूब डुबकी लगवाई। इसके अलावा कलाकारों ने कजरी की सारी विधाये , मिर्ज़ापुरी, बनारसी, अवधी, सावनी झूमर,लचका, छपरहिया, पटनहिया सहित लोक नृत्य, झूला गीत सहित अनेक लोक विधाओं का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने लोक कला की सुंदर प्रस्तुतियां दी।समाज सेवक व लोक कलाओं के संरक्षण से जुड़े कलाकारों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान वर्धन गोविन्द राव ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एम भट्ट एवं संचालन रेडियो प्रज्ञा के नियंत्रक आर के भट्ट ने किया।

इस मौके पर लोकप्रिय लेखक,साहित्यकार ,कवि एवं पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी ,अशोक शर्मा,समाज सेवक ओमप्रकाश गोविन्द राव छोटे बाबू,पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव, सत्यपाल गोविन्द राव, इन्द्रजीत गोविन्द राव, रेडियो प्रज्ञा के निदेशक परसुराम श्रीवास्तव,राकेश गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव,आशीष गोविन्द राव, उमेश कुमार मल्ल ,अरूण गोविन्द राव, भरत गोविन्द राव, संजीव कुमार सिंह,केशव गोविन्द राव, नीरव गोविन्द राव, तारकेश्वर गोविन्द राव, मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,मनोज तुलस्यान, मनोज गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking