News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, प्रभारी के कार्य से हुये संतुष्ट 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 22, 2022  |  4:38 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, प्रभारी के कार्य से हुये संतुष्ट 

रामकोला/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी डा0 अजीत कुमार गुप्ता शुक्रवार को रामकोला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण उपरांत नोडल अधिकारी ने सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा के कार्य से संतुष्ट दिखे और उनकी प्रशंसा किये।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

नोडल अधिकारी डाक्टर गुप्ता ने इस माह में सीएचसी का दुसरी बार दौरा किये है।इसके पूर्व गत 2 जुलाई को सीएचसी रामकोला का औचक निरीक्षण किया था तथा सीएचसी परिसर में ठेला लगा देख नोडल अधिकारी ने तत्कालीन सीएचसी प्रभारी को हटवाने का निर्देश दिया था और सीएचसी का पुनः निरीक्षण करने की बात कही थी, के क्रम में नोडल अधिकारी सीएचसी रामकोला पहुंचे और उपस्थिति पंजिका मंगा कर सभी कर्मचारियों का क्लास लिए एवं कोविड-19 टीकाकरण का जायजा लिया।साथ ही ईटीसी वार्ड का भ्रमण किया गया। लैबरोट्री में पहुंच एलटी की समस्या सुने और मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए संपूर्ण जांच करने का एलटी को निर्देश दिये।दस्तक/संचारी की शासन की मंशा के अनुरूप के हकीकत को जांचने के लिए डॉक्टर गुप्ता अपने टीम में आए हुए मलेरिया निरीक्षक सोनम पांडे व अंकिता श्रीवास्तव एवं अन्य सहयोगियों साथ गावों का भ्रमण किया और ग्राम पंचायत पिंडारी में एएनएम, आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक एवं ग्राम प्रधान से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने नालियों के टूटे-फूटे मरम्मत ,झाड़ियों की कटाई, छिड़काव,  एंटी लार्वा के छिड़काव आदि की बारी-बारी से पूछताछ कर जानकारी ली। नोडल अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से भी पूछताछ किया।

इस दौरान सीएचसी प्रभारी निरीक्षक डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा,डा0 रजनीश श्रीवास्तव, डा0 सुनील, एमएम शुक्ला, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विश्राम राव, बीसीपीएम विनय सिंह,अजय गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता, आनंद दुबे,दीपक राय,संगिनी उषा सिंह, आशा चित्रलेखा, कार्यकत्री किरन देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking