News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: नोडल अधिकारी ने सीएचसी में परखी स्वास्थ्य सुविधाएं, दिए निर्देश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 2, 2022  |  6:04 PM

892 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: नोडल अधिकारी ने सीएचसी में परखी स्वास्थ्य सुविधाएं, दिए निर्देश

रामकोला/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी डा0 अजीत कुमार गुप्ता शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की वास्तविकता जानने के लिए सीएचसी रामकोला पहुंचे।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

निरीक्षण करने के उपरांत नोडल अधिकारी श्री गुप्ता ने सीएचसी प्रभारी डाक्टर ए0पी0 गुप्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जेई/एईएस की रोकथाम के लिए लोगों की जागरूकता जरूरी है। इसके लिए आशा व आँगनबाड़ी समेत एएनएम को डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिम्मेदारियां तय करें ।निरीक्षण के संबंध में पूछने पर नोडल अधिकारी डा0 गुप्ता ने दबी जबान से बोलते हुए कहा कि उचित निर्देश दे दिया गया है। अभियान 1जुलाई से शुरू है जो 31 जुलाई तक चलेगा।सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। रामकोला बीआरसी से पहुंचे कर्मचारी ने जानकारी दी कि विद्यालय स्तर पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी परिसर में ठेला देख नोडल अधिकारी ने कहा कि सीएचसी परिसर में ठेला नहीं लगना चाहिए।उन्होंने जानकारी दी कि 15 जुलाई के बाद सीएचसी का पुनः औचक निरीक्षण कर सकता हूँ।

इस दौरान चिकित्साधिकारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा,बीपीएम आलोक कुमार मिश्रा,आनंद दूबे, अजय गुप्ता सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking