रामकोला/कुशीनगर। आगामी पर्व को लेकर रामकोला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा ने कहा कि पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपसी सदभावना भंग हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय नेे पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए। प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि जिस किसी ने अशांति फैलाने की कोशिश की और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचायी तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी और उसके सम्पत्ति से उसकी भरपाई की जायेगी।
इस दौरान कुसम्हां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,ग्राम प्रधान कैलाश यादव, राजन केसरी, खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ. मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ.देवेन्द्र नाथ चौबे,एस.आइ.राजीव यादव,एस आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.अनुज पटेल, एस.आइ.मिथिलेश प्रजापति, हे.का.प्रदीप सिंह, का. छोटेलाल यादव,महेन्द्र यादव,मनीष राय, यादव, का.शिवा सिंह,संजीव कुमार, शिवेन्द्र उपाध्याय, धर्मेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…