रामकोला/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज के नेतृत्व में नगर पंचायत रामकोला में प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान चलाया गया। छापेमारी केे दौरान 4 किलो ढाई सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 6500 सौ रूपये जुर्माना वसूल किया गया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव थाना दिवस समाप्त होने के बाद रामकोला के अधिशासी अधिकारी और अम्बरीष कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय के साथ स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान के तहत छापेमारी की।छापेमारी के दौरान थनेश किराना के दुकान से 3.5 किलो पॉलिथीन बरामद हुआ बदले में 5 हजार जुर्माना,बाबूलाल सब्जी के दुकान से 500 ग्राम बरामद 500 सौ रूपये सहित कुल 4 किलो 250 ग्राम पॉलिथीन बरामद हुआ और 6 हजार 500 सौ रूपया जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के लिए बता दूं कि शनिवार को रामकोला नगर में सप्ताहिक बंदी होती है इसके बावजूद लगभग 75% दुकानें खुली थी एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक दर्जन दुकानों का नाम नोट कराकर संबंधित को नोटिस देने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है। इस दौरान रामकोला नगर के लेखपाल सुरेंद्र प्रजापति व अन्य लेखपाल व नगर पंचायत कर्मी व एस.आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.मिथलेश प्रजापति,एस.आइ. मुन्नीलाल, हे0का0 राजनाथ सिंह सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…