रामकोला/कुशीनगर। बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन के जरिए बालू डम्प करने की सूचना पाकर कप्तानगंज की उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के कोटिया घाट राजस्व विभाग के टीम के साथ पहुंची और बालू को कब्जे में लेकर खनन विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया बाबू टोला-कोटिया घाट पर अवैध बालू खनन कर डम्प करने की सूचना पर गुरूवार देर शाम को एसडीएम मैडम ने छापामारी की।मौके से बालू माफिया फरार हो गये।केवल डम्प बालू ही पकड़ में आया।बालू को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु खनन विभाग को सौंप दिया गया ।इस दौरान लेखपाल अजय सिंह , उमेश शाही , आशुतोष कुमार,ओमप्रकाश पाण्डेय, सतीश कुशवाहा उपस्थित रहे।
आपको बता चलूँ कि कप्तानगंज तहसील के तत्कालीन उप जिलाधिकारियों द्वारा समय-समय पर अपने-अपने तरीके से अवैध खनन पर रोक लगाने का प्रयास किया गया।किसी ने नाव को नदी में डुबो दिया तो किसी ने नाव को तोड़वा दिया लेकिन बालू माफियाओं के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा।लेकिन एसडीएम मैडम के सक्रियता से लग रहा है कि इस बार बालू माफियाओं का खैर नहीं है।एसडीएम मैडम की लगातार कार्यवाही ने उनके अंदर दहशत पैदा कर दिया है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…