रामकोला/कुशीनगर। गन्ने में लाल सड़न रोग के उन्मूलन के लिए त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के कर्मचारियों ने मिल परिक्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को रैली निकाली। रैली को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रबंधक श्री त्यागी ने कहा कि लाल सड़न रोग की वजह से विगत 2 वर्षों में गन्ना किसानों तथा मिल को काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी।उप महा प्रबंधक गन्ना ए0 के0 एस0 बघेल ने लाल सड़न रोग को गन्ने का कैंसर बताया तथा इस इस रोग के समूलनाश के लिए किए जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारियां दी।इस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर लाल सड़न रोग के विषय में लोगों को विधिवत जानकारियां दी और बताया कि इस समय अगर आपके गन्ने के खेतों में पीले गन्ने दिखाई देें तथा गन्नों की पीली पत्तियों के मध्य शीरा पर मटमैला नीले रंग की माला जैसी संरचनाएं दिखाई दे तो ऐसे गन्नों को उखाड़कर या जलाकर नष्ट कर दें।यह भी जानकारी दी गयी कि चीनी मिल द्वारा नि:शुल्क वितरित ब्लीचिंग पाउडर उखाड़े गए स्थानों पर डाल दें। चीनी मिल अनुदानित दर पर थायोफिनेट मिथाइल का छिड़काव भी करा रही है।यह भी बताया गया कि लाल सड़न गन्ने को यदि खेत से नहीं निकाला गया है तो यह बरसात मेंं फैैलकर स्वस्थ गन्ने को भी सुखा देगी। रैली का संचालन गन्ना विभाग प्रमुख डा0 एस0के0त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, एफसी राजकुमार, प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह, मैनेजर प्रोडक्शन गौरव प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह, अपर प्रबंधक गन्ना संजय चौबे, मनोज गोविन्द राव,तारकेश्वर गोविन्द राव सहित गन्ना विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…