News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: चोरी के पम्पिंग सेट और तमंचा के साथ चोर गिरफ्तार 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 19, 2022  |  6:35 PM

1,130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: चोरी के पम्पिंग सेट और तमंचा के साथ चोर गिरफ्तार 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुलिस ने चोरी की गई पम्पिंग सेट सहित चोर को गिरफ्तार की। यह कार्यवाही खड्डा क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नीरज राय मय हमराही द्वारा स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/22 धारा 379 के तहत चोरी की घटना का अनावरण के क्रम में की गई।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र के रोआरी के टोला नरकटिया निवासी अभियुक्त राजू यादव पुत्र महंत यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी का पम्पिंग सेट, एक तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राजू यादव अपने साथी थाना क्षेत्र के मठिया धीर निवासी आशिक अली पुत्र रसूद मियां के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है । राजू यादव का कई अपराधिक इतिहास है। उसके विरूद्ध रामकोला थाने में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। चोरी का सामान व अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामकोला थाने के उ0नि0 शेषनाथ यादव, का0 धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल चौधरी राम प्रवेश यादव, अरविंद यादव एवं मुकेश यादव रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking