रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर एवं देहात क्षेत्र में रविवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सम्मान में प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा निकाली गयी।इस मौके पर रामकोला पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय के नेतृत्व मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली वही नगर के माँ काली मंदिर वार्ड के मुस्लिम समाज के लोगों ने मैन्नुद्दीन उर्फ मैना के अगुवाई में बैंडबाजे के साथ रामकोला नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर देश प्रेम का संदेश दिया। जो देश भक्ति से पूरा सराबोर था।इस दौरान पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड,जुल्फिकार, अमरजीत गोविन्द राव,सभासद सुग्रीव पटेल आदि सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि पहली बार देश को गोरी हुकूमत से गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने वाले उन वीर शहीदों को नमन एवं उनके सम्मान में 9 अगस्त से तिरंगा यात्रा पूरे देश भर में चल रही है। अगस्त क्रांति के वीरों के जन्म भूमि को नमन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान एस. आइ.गौरव राय,एस.आइ.मृत्युन्जय सिंह, एस.आइ. राजीव यादव, एस.आइ.मिथिलेश प्रजापति, एस.आइ. मुन्नीलाल, एस.आइ.कन्हैया लाल , हेड कांस्टेबल राजनाथ सिंह, दीनबन्धु तिवारी, मनोज सिंह,सिपाही धनंजय सिंह समेत थाना के सभी फोर्स मौजूद रही।
इसी क्रम में ग्रामसभा सौनहा में ग्रामप्रधान नवनीत श्रीवास्तव(बबलू)के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया और जनता को जागरूक किया गया।इस मौके पर सतेंद्र सिंह विशेन,रवि राव चन्देल,बीपी सिंह विशेन,सोनू तिवारी आदि रहे ।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…