News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: भाजपा ने जो कहा उसे डंके के चोट पर पूरा किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 1, 2022  |  7:35 PM

755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा ने जो कहा उसे डंके के चोट पर पूरा किया
  • वोट की ताकत मिली तो मोदी ने तेरहवीं सदी का कानून तीन तलाक को समाप्त किया- जेपी नड्डा

रामकोला/कुशीनगर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रामकोला विधानसभा के लक्ष्मीगंज बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, वंचित, शोषित, दलित, किसान,नौजवान को अपने पैर पर खड़ा होने तथा उत्तर प्रदेश का तस्वीर व तकदीर बदलने के लिए विनय प्रकाश गोंड को जिताना बहुत जरूरी है। इस जीत का मतलब योगी के हाथ को मजबूती प्रदान करना और मोदी के कामों पर मोहर लगाना है।उन्होंने वर्ष 2019 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपके वोट की ताकत की वजह से एनडीए की मोदी सरकार ने धारा 370 को धाराशायी किया।उन्होंने कहा कि जब हम राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे थे उस समय सपा सरकार राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी।हम टस से मस नही हुए ।आपके वोट की ताकत की वजह से आज रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है।उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव हनुमान जी के मंदिर में घंटी बजा रहे हैं।अब पछताए क्या होत, चिड़िया चुग गयी खेत। उन्होंने कहा कि 13वीं सदी के कानून तीन तलाक को मोदी जी ने समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया।उन्होंने कहा कि शून्य बैलेंस पर विना किसी गारन्टर के जन-धन खाता खुला तो चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वाले मजाक उड़ाया लेकिन मोदी जी ने कोरोना काल में उन गरीब खाता धारकों के खाता में पाँच-पाँच सौ रूपया डालकर चूल्हा जलाने का कार्य किया।आज इसी जन-धन खाते में पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास, फसल बीमा योजना जैसी अनेक योजनाओं के रूपये सौ का सौ टका सीधे आ रहा है। महिला सशक्तिकरण हुआ है।नये घर की मालिकान महिलाएं ही बनी है। श्री नड्डा ने शौचालय (इज्जत घर)बनवाने, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना आदि जन- कल्याणकारी योजनाओं का आकड़े वार लाभार्थियों की चर्चा किया। संबोधित करते हुए नड्डा आगे बोले कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीब, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए काम करने वाली पार्टी है। 

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सौ साल पहले जब महामारी आती थी तब बीमारी से ज्यादा भुखमरी से लोगों की मौतें होती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के समय 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के हर गरीब परिवार के घर राशन पहुंचाने का काम किया है। अखिलेश ने कोरोना टीके के संदर्भ में उत्तर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया, उन्हें भड़काया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छल किया है और आज खुद टीका लगवाकर घूम रहे हैं। इस टीके के वजह से लोगों की जान बच सकी है। सीएम योगी जी के पहले उत्तर प्रदेश में माफियाराज व गुंडाराज था, आज गुंडाराज और माफियाराज समाप्त हो गया है। हमने तय किया है कि देवबंद , मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे। अब कोई यूपी में आतंकवादी घटनाएं करने की हिम्मत नहीं कर पायेगा। बीजेपी अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि सपा और कांग्रेस समाज को बांटने, तोड़ने व आपस में लड़ाने का काम करती है।यही नहीं ये लोगों को डरा धमकाकर पैसा वसूली तथा गरीबों के जमीन पर कब्जा भी करती है। रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने की ताकत इनमें नहीं हैै यह सिर्फ भाजपा में है।पेश वजट के अनुसार एक साल के अंदर 7लाख नौजवानों को भाजपा नौकरी देंगी।प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों के प्रति आभार जताया तथा योगी और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए 3 मार्च को मतदान के कमल वाले बटन को दबाने का अनुरोध किया।

सभा को गो सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह , बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार मद्धेशिया, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता पिंकी कुशवाहा, भाजपा के पूर्व विधायक भूलई भाई,पूर्व विधायक दीपलाल भारती,योगी दयाशंकर, शम्भू सिंह,फूलबदन कुशवाहा,राधेश्याम दीक्षित, राधेश्याम पासवान,अरूण सिंह, शेषमणि गोंड, अंशू पटेल,हरेराम आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा तथा संचालन विधानसभा प्रभारी रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान रामकोला मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,राम चन्दर पाण्डेय, मारकण्डे तिवारी, विजय प्रताप सिंह, शत्रुघ्न शाही,मृत्युन्जय गोविन्द राव,राहुल गोविन्द राव, राजेश मिश्रा आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking