रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मसमधा मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर शनिवार की रात्रि में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की रेफर के दौरान मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बस मालिक के खिलाफ पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 279 304 ए के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर ली है।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दहा टोला दूधपियनी निवासी मृत युवक के पिता राणा प्रताप सिंह के द्वारा स्थानीय थाने में दिये तहरीर के अनुसार घटना शनिवार की है। युवक के पिता ने थाने में लिखित तहरीर दिया है कि मेरा बेटा कृष्णा सिंह उम्र 17 वर्ष गत 25 जून को समय करीब साढ़े सात बजे शाम को रामकोला धर्मसमधा मंदिर गया था वहां से वापस अपने बाये तरफ से होकर पैदल घर आ रहा था तभी बालाजी ट्रेवल्स की बस जो गोरखपुर से बिहार चलती है। लापरवाही पूर्वक तेज गति से आती हुई बस ने अनियंत्रित होकर मेरे बेटे कृष्णा सिंह को ठोकर मार दिया। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दिया और मुझे भी घटना की सूचना मिला। मेरे लड़का कृष्णा को एंबुलेंस लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला गया, जहां डाक्टर ने चोट की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। घटना की लिखित सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बस स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली।पीएम के बाद मृत युुुवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रो कर सबका बुरा हाल था।कृष्णा घर का एकलौता चिराग था।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…