रामकोला/कुशीनगर । पर्यावरण के संरक्षण हेतु रामकोला क्षेत्र के कई गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।पौधारोपण अभियान के तहत स्थानीय क्षेत्र के कुसम्हां ग्राम अन्तर्गत स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण व खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने औषधीय ,फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण जीवन और जीविका के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। इस दौरान कानूनगो एसपी गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि रंजीत खटिक, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जसवंत सिंह, मार्कंडेय सिंह,डा0 विजय शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के पपउर ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, मोती पाकड़ में रामकोला प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश यादव, पकड़ी बांगर में प्रधान प्रतिनिधि संजीव राय , बिहुली निस्फी में ग्राम प्रधान अब्दुल शहजादे , पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा में प्रधान नवनीत श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने गांव के विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…